भारत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट आई

jantaserishta.com
9 Oct 2023 4:24 PM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट आई
x
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ चुनावी बिगुल भी फुंक गया. चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. सभी 5 राज्यों में नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.
मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की. सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे.

230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 1 चरण में मतदान होगा. राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है. राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. उस चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन मार्च 2020 में, 22 कांग्रेस (Congress) विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. इसके बाद राज्य सरकार गिर गई थी और मुख्यमंत्री कमल नाथ को इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने थे.
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा. यहां 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा. पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story