भारत

बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बच्चा, देखें VIDEO

jantaserishta.com
12 Feb 2023 1:38 PM IST
बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बच्चा, देखें VIDEO
x
मां भी ठेले को धक्का दे रही थी।
भोपाल (आईएएनएस)| छह साल का बच्चा बीमार पिता को ठेले पर लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब कुछ लोगों ने लड़के को उसकी मां के साथ ठेले को धकेलते देखा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया। यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे की है। पीड़ित परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन वाहन के आने में देरी के कारण बच्चे को अपने पिता को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा।
वायरल वीडियो में, टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने एक लड़का गाड़ी की गति को नियंत्रित करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह तीन किलोमीटर तक ठेला लेकर गया। उसकी मां भी ठेले को धक्का दे रही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को मामले की जांच के आदेश दिए
सिंगरौली के अतिरिक्त कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने प्रेस से कहा,''पता चला है कि एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल ले जाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारणों का पता लगाया जाए।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story