भारत

13 साल की युवती सीवर में गिरी, मिला शव

jantaserishta.com
15 Jun 2025 9:37 AM IST
13 साल की युवती सीवर में गिरी, मिला शव
x
परिवार सदमे में है.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 13 वर्षीय उत्सवी भदौरिया की जान चली गई। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संतुष्टि अपार्टमेंट में शनिवार रात ये हादसा हुआ। बच्ची की मौत से परिवार सदमे में है।
जानकारी के मुताबिक, उत्सवी भदौरिया शनिवार रात करीब 8 बजे घर के पास घूम रही थी। घटना उस समय हुई जब वो एक जर्जर सीवर चैंबर के ढक्कन पर चढ़ गई, जो अचानक टूट गया और उत्सवी सीवर में समा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उत्सवी का छोटा भाई उसके साथ था और वो भी गिरने वाला था, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे पकड़ लिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार रात करीब 1 बजे किशोरी को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बच्ची की मौत से परिजन बदहवास हैं। पूरे अपार्टमेंट में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी सीवर चैंबर की जर्जर हालत की शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिलहाल इस हादसे ने शिवपुरी नगर निगम और अपार्टमेंट प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब घटना की जानकारी मिली तो हमारी टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। लगभग 4-5 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला और उस बच्ची को निकाला गया।
थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि सीवर चैंबर का ढक्कन पूरी तरह से जर्जर और असुरक्षित था। इस लापरवाही के चलते एक मासूम की जान गई है। अपार्टमेंट प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story