भारत

पंचतत्व में विलीन हुई माधवी राजे सिंधिया

Shantanu Roy
16 May 2024 4:16 PM GMT
पंचतत्व में विलीन हुई माधवी राजे सिंधिया
x
फूट-फूटकर रोए ज्योतिरादित्य, देखें VIDEO...
ग्वालियर। ग्वालियर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और राजमाता माधवी राजे का सिंधिया राजसी परंपरा से अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां माधवी राजे को मुखाग्नि दी। इससे पहले मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड संपन्न कराए गए। ग्वालियर में सिंधिया छत्री पर राजमाता माधवी राजे को अंतिम विदाई देने के लिए कई वीवीआईपी और आम लोग भी पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से राजमाता को अंतिम विदाई दी।
इससे पहले रानी महल से पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें कई वीवीआईपी के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। बता दें कि गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। माधवी राजे सिंधिया (76) का बुधवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थी और दिल्ली के एम्स में भर्ती थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां माधवी राजे के अंतिम संस्कार की तमाम रस्में निभाई। उन्होंने मां को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
Next Story