भारत

पैरों में गिराया और जूते पर रगड़वाई नाक, जुल्म का वीडियो वायरल

Nil dhankar
23 Feb 2026 6:21 AM IST
पैरों में गिराया और जूते पर रगड़वाई नाक, जुल्म का वीडियो वायरल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना शिवालाकलां के गांव रतनगढ़ में एक युवक के साथ मारपीट कर उससे जूते पर नाक रगड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, इसे लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक युवक की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए जूते पर नाक रगड़वा रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। रतनगढ़ के रहने वाले राजेंद्र के पीड़ित बेटे अमरजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपने खेत की ओर गया हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही सनी पुत्र राजू और जागेश पुत्र आशाराम वहां पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की वायरल वीडियो में युवक से मारपीट कर उससे पैर पकड़कर माफी मंगवाने के साथ जूते पर नाक रगड़वाई जा रही है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टी की है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जिले के ही कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार देर रात बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहे गार्ड संजीव पर दो युवकों ने पाटल से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने संजीव चेहरे और शरीर पर पाटल से ताबड़तोड़ करीब 20 वार किए। हमले में संजीव की दो अंगुली काट दी और बाएं हाथ का पंजा अलग हो गया। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निजाम निवासी संजीव पुत्र महेंद्र बिजनौर में यूनियन बैंक में गार्ड के पद पर है। शनिवार रात संजीव ड्यूटी कर बिलाई चीनी मिल के रास्ते से अपने घर लौट रहा था। आरोप है, कि जैसे ही वह गांव के पास निपेंद्र सिंह के खेत के निकट पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही विकास पुत्र शंकर ने एक अन्य साथी के साथ उस पर हमला कर दिया।


Next Story
null