भारत

महिला को हवस का शिकार बनाया फिल्म में अच्छे रोल दिलाने के बहाने, आपत्तिजनक हरकत करते वीडियो भी बनाया

jantaserishta.com
23 Feb 2025 3:43 PM IST
महिला को हवस का शिकार बनाया फिल्म में अच्छे रोल दिलाने के बहाने, आपत्तिजनक हरकत करते वीडियो भी बनाया
x

सांकेतिक तस्वीर

ब्लैकमेल भी किया.
ठाणे: महाराष्ट्र पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को रविवार को बताया कि फिल्म में अच्छे रोल दिलाने के बहाने 34 वर्षीय महिला के साथ कई मौकों पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में एक अन्य महिला, उसके पति और बेटी को भी आरोपी बनाया गया है.
जानकारी के अनुसार इन लोगों पर पीड़िता को धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है और महाराष्ट्र के ठाणे शहर के माजीवाड़ा इलाके की निवासी है. पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला करीब तीन साल पहले पीड़िता के संपर्क में आई थी और उसने दावा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से उसके संपर्क हैं.
पीड़िता को बड़ा स्टार बनाने का वादा करने के बाद महिला उसे सिंगापुर ले गई, जहां उसने एक व्यक्ति से उसका परिचय कराया. जिसके बाद व्यक्ति पीड़िता को सिंगापुर में अपने घर ले गया और उसे ड्रिंक ऑफर की. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वहां और मुंबई व अन्य स्थानों के होटलों में अलग-अलग मौकों पर उसके साथ रेप किया.
साथ ही आरोपी महिला ने पीड़िता को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए फिल्माया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी महिला, उसके पति और उसकी बेटी ने पीड़िता को बार-बार फोन किया. साथ ही उसे धमकाया भी गया.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को उसकी जाति को लेकर भी कमेंट किए. फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य आरोपों के साथ-साथ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. मामले में जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story