भारत

युवती को बनाया हवस का शिकार, अब छोटी बहन पर बुरी नजर, कहा- शारीरिक संबंध बनवाओ

jantaserishta.com
6 April 2024 2:56 PM IST
युवती को बनाया हवस का शिकार, अब छोटी बहन पर बुरी नजर, कहा- शारीरिक संबंध बनवाओ
x

सांकेतिक तस्वीर

युवक शातिर निकला।
फिरोजाबाद: मैनपुरी के बरनाहल का युवक शातिर निकला। मेडिकल की तैयारी के दौरान उसने फिरोजाबाद के अरांव क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध बनाए। शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के दिखावे के लिए फिरोजाबाद में ही कोर्ट मैरिज कर ली और फिर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती अब गर्भवती हो गई तो युवक ने कहा कि पहले अपनी छोटी बहन से शारीरिक संबंध बनवाओ तभी पत्नी का दर्जा दूंगा। युवक के परिजनों ने युवती को अपनाने से इनकार करते हुए युवक को गायब कर दिया। उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा है। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना अरांव क्षेत्र की एक युवती की दोस्ती तीन साल पहले मैनपुरी के बरनाहल निवासी राहुल देवल पुत्र सन्नी देवल के साथ हो गई। दोनों आपस में बातचीत करते थे तो नियत स्थान पर मिलकर युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। राहुल मेडिकल की तैयारी कर रहा है और सैफई के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। युवती के साथ 12 मार्च को दिखावे के लिए फिरोजाबाद में ही कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में युवक ने अपना असली रूप दिखाया और युवती से कहा कि वह पहले अपनी छोटी बहन से उसके साथ शारीरिक संबंध बनवा तभी वह पत्नी के रूप में उसे स्वीकार करेगा।
मामला बिगड़ने पर युवती ने परिवार को बात बताई। युवती अब गर्भवती हो चुकी है। युवक के परिजनों से बात की तो युवक को ही गायब कर दिया। उसका मोबाइल नंबर बंद करा दिया है, ताकि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो। युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। वह एसएसपी कार्यालय पहुंची तो एसएसपी के आदेश पर थाना अरांव में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story