प्रेमिका की ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना डाली, फिर शुरू हुआ ये खेल

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक आशिक अपनी ही प्रेमिका को ठग रहा है. पुलिस ने प्रेमिका की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी एक बार प्रेमिका को ठगने में कामयाब रहा और उससे पांच हजार रुपये भी वसूल लिए, लेकिन दूसरी बार जब रुपये की मांग की गई तो प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और प्रेमी गिरफ्तार हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका से पांच हजार रुपये लिए थे और फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी के जरिये 26000 रुपये की मांग कर रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





