भारत

आरोपी बना हैवान! महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर किया रेप, उसके बाद...

jantaserishta.com
11 Nov 2022 11:07 AM IST
आरोपी बना हैवान! महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, फिर किया रेप, उसके बाद...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मुस्लिम महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है.
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नवविवाहित मुस्लिम महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोपी इस वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इससे तंग आकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने युवक को रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरप्तारी के बाद पीड़िता ने राहत की सांस ली है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले हामिद नाम के शख्स ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था. बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने उसके साथ रेप किया. आरोपी दो माह से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था. महिला ने इससे तंग आकर युवक के खिलाफ कसरावद थाने रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत ही एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले पर एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया एक महिला ने अपने ही मोहल्ले के युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया. आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया था और उसे ही लीक करने की धमकी देकर दो माह से शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है. कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story