भारत

बनाया हवस का शिकार, नाबालिग बनी बिन ब्याही मां

jantaserishta.com
16 Jun 2022 10:48 AM IST
बनाया हवस का शिकार, नाबालिग बनी बिन ब्याही मां
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट (गर्भवती) करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 17 साल की नाबालिग ने 13 जून को धारणी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का गांव के ही रहने वाले 28 साल के युवक से प्रेम प्रसंग था. वो शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान वो गर्भवती हो गई.
पीड़िता के पेट में जब दर्द हुआ तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया. फिर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग गर्भवती है और उसके पेट में 7 माह का गर्भ ठहर चुका था. तुरंत ही इस घटना की जानकारी धारणी पुलिस को दी गई. नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. हालांकि कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई.
सहायक पुलिस निरीक्षक मिलिंद कुमार दवणे अस्पताल पहुंचे. पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि इस हादसे के बाद उनका समाज और गांव में रहना मुश्किल हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story