भारत
महिला कर्मचारी को बनाया हवस का शिकार, आपत्तिजनक फोटो लीं और फिर...
jantaserishta.com
11 Sept 2024 8:14 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मुकदमा दर्ज.
आगरा: आगरा के थाना टूंडला क्षेत्र में युवक ने महिला चिकित्सा कर्मी के साथ पहले दोस्ती की। फिर कई बार बलात्कार किया। फोटो और व्हाट्स एप चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। युवती ने अब आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
थाना टूंडला क्षेत्र निवासी युवती स्वास्थ्य विभाग में काम करती है। उसकी श्याम विहार कॉलोनी ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी विशाल सिंह पुत्र नत्थीलाल से दोस्ती हो गई। युवक कई महीनों से युवती के घर पर आता-जाता रहा। वहां बातचीत करने के बाद अपने घर चला जाता था। आरोपी 28 अगस्त 2023 को युवती के घर आया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने तमंचे की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो लीं और फिर वाट्सअप पर होने वाली चैट व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह अक्सर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि युवक उसे एक बार चेन्नई भी ले गया, जहां कई बार उसके साथ रेप किया। युवती का कहना है कि चेन्नई से वह किसी तरह भाग कर आ गई। उसके बाद भी युवक उसे धमकी देता है। फोटो और चैट को वायरल करने की बात करता है। युवती ने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





