भारत

भतीजी का सौदा किया, चाचा निकला आरोपी

jantaserishta.com
28 Jun 2022 8:38 AM IST
भतीजी का सौदा किया, चाचा निकला आरोपी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रेड एरिया में महज 50,000 रुपये में बेचने का मामला सामने आया है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से 9 साल की नाबालिग बच्ची को रेड एरिया में महज 50,000 रुपये में बेचने का मामला सामने आया है. यह करतूत किसी और ने नहीं, बल्कि बच्ची के सगे चाचा ने की. हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बच्ची को बरामद कर लिया. साथ ही, पुलिस ने आरोपी चाचा और लड़की को खरीदने वाली आसमीन नामक महिला को भी गिरफ्तार किया. आसमीन रेड लाइट एरिया में ही रहती है.

बताया जा रहा है कि 25 जून की शाम को प्रियांशु पाठक अपने भाई के घर पहुंचा. वहां 9 साल की भतीजी को कन्या पूजन के बहाने से वह अपने साथ ले गया. फिर उसे मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया में 50 हजार रुपए में बेच दिया. 25 जून को देर शाम तक लड़की वापस नहीं आई तो पिता ने खोजबीन की. जब वह कहीं नहीं मिली तो पिता ने इसकी शिकायत तेयार थाना पुलिस से की.
पुलिस ने आरोपी प्रियांशु पाठक को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो उसने बच्ची को मुजफ्फरपुर में बेचने की बात कबूली, जिसके बाद पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर बच्ची को बरामद किया. बच्ची को खरीदने वाली महिला आसमीन को भी गिरफ्तार कर लिया.
तेघरा के डीएसपी ने बताया कि बच्ची को उसके चाचा ने ही रेड लाइट एरिया में बेच लिया था, जिसे बरामद किया गया है. बच्ची को बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story