भारत

मदरसे के टीचर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, इस झांसे में फंसाया

jantaserishta.com
11 Oct 2021 4:31 PM IST
मदरसे के टीचर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, इस झांसे में फंसाया
x
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से मदरसा टीचर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया गया है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के एक मदरसे के टीचर पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने टीचर पर शादी के झांसे में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

ये मामला बरेली जिले के शीशगढ़ इलाके की है. पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की ओर से मदरसा टीचर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया गया है.
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वो चार साल पहले मदरसे में पढ़ने आई थी. आरोपी पहले उसके साथ ही पढ़ता था लेकिन बाद में उसने मदरसे में पढ़ाना शुरू कर दिया था. एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इसी दौरान आरोपी और पीड़िता को प्यार हो गया.
हालांकि, पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने निकाह का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसे एबॉर्शन के लिए मजबूर किया. पुलिस ने बताया कि बाद में जब महिला आरोपी टीचर के घर गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई और वहां से जाने को कहा गया.
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में टीचर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story