भारत

मदरसे के मौलवी ने छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 Jan 2022 8:20 PM IST
मदरसे के मौलवी ने छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. जहां मदरसा के मौलवी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मौलवी ने पढ़ाने के बहाने एक नाबालिक छात्रा के जबरन रेप कर पीड़िता को ही प्रेग्नेंट कर दिया. आरोप हैं कि पढ़ाने के दौरान बनाए गए शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के नाम पर भी कई बार मौलवी ने शारीरिक संबंध बनाए. फिलहाल इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मौलवी तबरेज से छात्रा पढने जाती थी. जहां मदरसे में पढ़ाई के दौरान उसने उसके साथ गलत करता था. इसके साथ ही पढ़ाने के दौरान बनाए गए शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के नाम पर भी कई बार मौलवी ने शारीरिक संबंध बनाया. वहीं, इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज करके कार्रवाई कर ली है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उस नाबालिक छात्रा के अपहरण को लेकर सहियारा थाना में एक मामला पहले से ही दर्ज है. फिलहाल नाबालिग छात्रा बीते 5 माह की गर्भवती हैं. न्याय के लिए महिला थाना पहुंचकर गुहार लगा रही है.
बता दें कि कुछ समय बाद छात्रा गर्भवती हुई. इस बीच पीड़िता अपने परिजनों के साथ मौलवी के घर गई तो उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए भगा दिया गया. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित मदरसा शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है. उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
गौरतलब हैं कि पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों व कर्मियों की एंटीजन टेस्ट हुआ. इसमें 16 कोरोना पॉजिटिव मिले. जांच में निकले कोरोना पॉजिटिव में छह एयरपोर्ट के स्टाफ हैं. अलग-अलग विमान कंपनी के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हुए है. सभी लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है. कोरोना पॉजिटिव मिले यात्रियों व कर्मियों को दवाई की किट दिया गया. इसके साथ ही उन्हें क्वारेंटाइन को कहा गया है. दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु से यात्री जांच में पॉजिटिव मिले.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story