भारत

सिरफिरे युवक ने मामूली विवाद में 4 लोगों पर फेंका तेजाब, पकड़ा गया

jantaserishta.com
25 April 2022 9:34 AM IST
सिरफिरे युवक ने मामूली विवाद में 4 लोगों पर फेंका तेजाब, पकड़ा गया
x
एक युवक तेजाब का बोतल लगने से घायल है.

बोकारो: झारखंड के बोकारो में मामूली विवाद में नशे में धुत युवक ने 4 लोगों पर एसिड से अटैक कर दिया. दरअसल, चास थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय नगर साइंस स्कूल के समीप मामूली विवाद हुआ, जिसमें नशे में धुत युवक ने 4 लोगों पर एसिड से अटैक कर दिया. इसमें 3 पुरुष और 1 महिला घायल हो गई. एक युवक तेजाब का बोतल लगने से घायल है.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच आसपास के लोगों ने नशे में धूत आरोपी छोटू कुमार को पकड़ लिया और इसकी सूचना चास पुलिस दी गई. घटना की सूचना मिलने पर चास पुलिस पहुंची. पुलिस आरोपी युवक गिरफ्तार कर थाने ले गयी और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
जख्मी लोगों में महिला समेत तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य है, वहीं चौथा व्यक्ति पड़ोस का रहने वाला है. बताया जाता है कि एक युवक अंडा लेने दुकान गया था. तभी पास में रहने वाले छोटू नामक व्यक्ति गाली गलौज करने लगा और अपने घर से शराब की दो बोतल में तेजाब ले कर आया और फेंक दिया.
पुलिस द्वारा नशे में धुत युवक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसके पास तेजाब से भरी बोतल कहां से आई? पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जख्मी व आरोपी के बीच पूर्व में दूर-दूर तक किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं है. आरोपी युवक पूछताछ की स्थिति में नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story