भारत

बीच सड़क पर सिरफिरे आशिक ने महिला की हत्या की

jantaserishta.com
15 Dec 2022 11:38 AM IST
बीच सड़क पर सिरफिरे आशिक ने महिला की हत्या की
x
चाकू से तीन बार वार किया।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल की राजधानी की व्यस्त सड़क पर 46 साल के सिरफिरे आशिक ने अपनी महिला दोस्त की हत्या कर दी। महिला की उम्र 50 साल थी और दोनों में 12 साल से दोस्ती थी। यह घटना तिरुवनंतपुरम के पेरूरकडा में मुख्य सड़क पर उस समय हुई जब महिला सिंधु टहल रही थी और राजेश ने उस पर चाकू से तीन बार वार किया।
सिंधु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
राजेश को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, उसने अपराध कबूल कर लिया और कहा कि दोनों पिछले 12 सालों से रिश्ते में थे लेकिन बाद में वह उससे दूर हो गई थी।
आरोपी राजधानी के उपनगरीय इलाके में जूस की दुकान चलाता है।
पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story