
x
घटनास्थल
Jharkhand झारखंड: गुमला जिला अंतर्गत टोटो थाना क्षेत्र के टोटो नवाटोली गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संदीप उरांव को मौके से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
आरोपी की बहन सुशीला उरांव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि संदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मंगलवार को उसकी पत्नी सरोज उरांव (39 वर्ष) उसका इलाज कराने के लिए एक वैद्य के पास गई थी। वहां से दोनों जब घर लौटे तो सरोज खाना परोस रही थीं। इसी दौरान संदीप अचानक घर से बाहर भागने लगा। सरोज ने उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
इसी दौरान संदीप उरांव ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सरोज के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर घर में ही बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ, गुमला थानेदार सुरेंद्र करमाली, और टोटो थाना प्रभारी उदेश्वर उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका सरोज उरांव की संदीप उरांव से यह दूसरी शादी थी। पहले पति के निधन के बाद सरोज ने करीब चार वर्ष पूर्व संदीप उरांव से विवाह किया था। दंपती का ढाई वर्ष का एक बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि संदीप उरांव की मानसिक स्थिति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
Tagsगुमलाटोटो थानापत्नी हत्याकुल्हाड़ी हमलासंदीप उरांवमानसिक अस्वस्थतापोस्टमॉर्टमपुलिस कार्रवाईघरेलू विवादपरिवारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





