भारत

पागल कुत्ते ने तीन लोगों को बनाया निशाना, 28 दिन बाद बच्चे की मौत

jantaserishta.com
23 July 2024 1:52 PM IST
पागल कुत्ते ने तीन लोगों को बनाया निशाना, 28 दिन बाद बच्चे की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

दो लोगों की हालात सामान्य.
मोदीनगर: गाजियाबाद के मोदीनगर में कुत्ते के काटने से 3 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे को एक पागल कुत्ते ने काटा था। कुत्ते के काटने के करीब 28 दिन बाद बच्चे की मौत हुई है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ायला में इस घटना से सनसनी मच गई है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव बढ़ायला निवासी शिवकुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका तीन साल का पुत्र नित्यांश कक्षा नर्सरी का छात्र था।
परिजनों ने बताया कि 25 जून को नित्यांश अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद परिजन पहले भोजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर इलाज कराने के लिए ले गए। वहां पर रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया। कुत्ते के काटने के कुछ समय बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन हालात ठीक नहीं होने पर बच्चे को दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एम्स अस्पताल में भी बच्चे का कई दिन तक इलाज चला। इसके बाद परिजन उसे घर पर ले आए। फिर एक बार बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि उस दिन पागल कुत्ते ने बच्चे सहित तीन लोगों को काटा था। बच्चे की मौत हो गई है। अन्य दो लोगों की हालात सामान्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story