भारत
पागल कुत्ते ने 15 बच्चों को काटा, कई की हालत गंभीर, दहशत का माहौल
jantaserishta.com
24 March 2024 11:48 AM IST

x
सभी बच्चों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे।
पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के डीह माधोपुर गांव में एक पागल कुत्ते ने 15 बच्चों को काटकर घायल कर दिया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में मोहनपुर अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते बच्चों को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।
घटना शनिवार रात की है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक कुत्ते ने राह चलते दर्जन भर से अधिक बच्चों को काट लिया। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सभी बच्चों को लेकर परिजन मोहनपुर अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीन बच्चे को पटना रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते काटने के बाद अब तक पांच बच्चे अस्पताल लाए गए हैं। घाव ऐसे हैं कि टांकें लगाना मुश्किल है। सभी को एंटी रेबीज सीरम देना है, लेकिन यहां उपलब्ध नहीं है। इस कारण तीन बच्चों को डीएमसीएच भेजा जा रहा है। जबकि एक बच्ची की नाक को कुत्ते ने इतनी बुरी तरह काटा कि उसे प्लास्टिक सर्जरी के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





