मचा बवाल: पूर्व सीएम के OSD पर पत्नी का गंभीर आरोप, कहा- एक युवती को फ्लैट में...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रहे और कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी सपना श्री ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कनखल स्थित वैष्णवी अपार्टमेंट पहुंचकर सपना श्री ने पुरुषोत्तम शर्मा पर एक युवती को फ्लैट में रखने का गंभीर आरोप लगाया. इस दौरान फ्लैट पर हंंगामा भी हुआ. सपना श्री ने चरित्र हनन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में तहरीर दी है.
सपना श्री ज्योतिषाचार्य हैं. पुरषोत्तम शर्मा और सपना श्री दोनों की ही दूसरी शादी हुई थी. शादी के बाद मनमुटाव के चलते दोनों कई साल से अलग-अलग रह थे. बताया जा रहा है कि सपना श्री अपने पिता के घर रह रही हैं और पुरुषोत्तम शर्मा अपने पहली पत्नी के बच्चों के साथ रहते हैं.
सपना श्री का दावा है कि वो अभी भी पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी हैं और उनका अभी तलाक नहीं हुआ है. मनमुटाव के चलते अलग अलग रह रहे हैं. वहीं, पुरुषोत्तम शर्मा ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है. इधर, पुलिस उप निरीक्षक शंभू सिंह सजवान ने कहा कि शिकायत मिली है. ये पति-पत्नी का मामला है. काउंसलिंग के बाद मामले में कोई कार्रवाई होगी. शिकायत के संबंध में आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





