भारत

MA की छात्रा ने दी जान, मिल रही थी ये धमकी

jantaserishta.com
3 Jun 2022 2:33 PM IST
MA की छात्रा ने दी जान, मिल रही थी ये धमकी
x

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में MA की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि गांव के दो युवक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे. जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. घटना के बाद से दोनों युवक फरार हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह घटना कुंदरकी थाना इलाके के नगला हासा की है. मृतका की मां ने पुलिस से कहा कि सुबह उनकी बेटी ने गांव के दो युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया था. युवक उसका कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे. इससे परेशान होकर लड़की ने दोपहर के समय दुपट्टे से लटक कर अपनी जान दे दी.
युवती की आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मौके पर पहुंचे एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है. छात्रा के परिजनों का कहना है कि गांव के एक युवक ने उनकी बेटी को बातों में फंसाकर उसका कोई वीडियो बनाया था. फिर वीडियो के जरिए उनकी बेटी को बार-बार परेशान किया जा रहा था.
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि युवती की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली है. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. एसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी जा रही तहरीर के आधार पर कुंदरकी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी ग्रामीण ने कहा कि, पुलिस इसकी विवेचना कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story