भारत

लग्जरी कार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 21 Luxury Cars के साथ चार गिरफ्तार, दुबई से चल रहा था रैकेट

jantaserishta.com
20 Nov 2021 7:06 AM IST
लग्जरी कार चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 21 Luxury Cars के साथ चार गिरफ्तार, दुबई से चल रहा था रैकेट
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह से पुलिस ने 21 शानदार कारें बरामद की है. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने ऑटो-लिफ्टरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की 21 लग्जरी कारें बरामद की है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में शामिल गिरोह के कुछ प्रमुख सदस्य मणिपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और मध्य प्रदेश के इंदौर के थे. पुलिस ने बताया कि 5 करोड़ रुपये की 21 लग्जरी कारों को इंफाल, मणिपुर के आसपास के जिले और मध्य प्रदेश के इंदौर से बरामद की गई है.
बरामद 21 कारों में 10 फॉर्च्यूनर, 04 क्रेटा, 05 बलेनो, 01 एक्सयूवी 500 और 01 एक्को मारुति है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इस गैंग को ऑपरेट करता था. दिल्ली के एक शख्स की ओर से कार चोरी का मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच शुरू हुई थी.
सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सबसे पहले अमरोहा के आबिद को गिरफ्तार किया गया था. उसने खुलासा किया कि उसने चोरी की कार अमीर सफर और सिंकदर नाम के शख्स से हासिल की थी. पुलिस जांच में पता चला कि दुबई में बैठा गैंग का सरगना शारिक हुसैन दिल्ली एनसीआर और दूसरे राज्यों में अपने गुर्गों की मदद से यह रैकेट चला रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story