भारत

हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 लोगों की मौत, 26 घायल

jantaserishta.com
17 Jun 2026 10:45 AM IST
हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 लोगों की मौत, 26 घायल
x
दर्दनाक सड़क हादसा.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार, बस राजस्थान के बांसवाड़ा से यात्रियों को लेकर सूरत जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक वाहन के टायरों का प्रेशर जांचने के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही वडोदरा फायर ब्रिगेड, पाणीगेट फायर स्टेशन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर की टीमें मौके पर पहुंचीं। जारोद पुलिस स्टेशन की टीम ने भी राहत कार्य और यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया।
बचाव कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड ने जेसीबी की मदद से बस और ट्रक को अलग किया। वहीं, रेस्क्यू टीमों ने बस की मुड़ी-तुड़ी लोहे की चादरों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 26 घायल यात्रियों को वडोदरा सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कम से कम पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार अधिकांश यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं।
जारोद गांव के सरपंच अनिल सोलंकी ने कहा, "बुधवार तड़के दुर्घटना की जानकारी मिली और हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें करीब 20-30 यात्री फंसे हुए थे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story