लंग कैंसर का इलाज, मरीज को स्मोकिंग की लत कहकर बीमा कंपनी ने खर्च देने से किया इंकार, उपभोक्ता अदालत का आया ये फैसला

नई दिल्ली: अहमदाबाद में एक उपभोक्ता अदालत ने बीमा कंपनी को लंग कैंसर के इलाज पर हुए खर्च की अदायगी का आदेश दिया है. कंपनी ने स्वास्थ्य बीमा का दावा ये कहते हुए देने से इंकार कर दिया था कि मरीज को स्मोकिंग की लत थी, जो बीमारी की वजह बनी. अदालत ने कहा कि इसको साबित करने का कोई आधार नहीं है कि मरीज को लंग कैंसर स्मोकिंग की लत के कारण हुआ. अदालत ने ये भी कहा कि स्मोकिंग नहीं करनेवाले भी लंग कैंसर से पीड़ित होते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





