भारत

कबड्‌डी खिलाड़ियों को स्टेडियम के टॉयलेट में दिया गया लंच, अधिकारी पर एक्शन

jantaserishta.com
20 Sept 2022 10:53 AM IST
कबड्‌डी खिलाड़ियों को स्टेडियम के टॉयलेट में दिया गया लंच, अधिकारी पर एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को टॉयलेट के अंदर बना खाना खाने के लिए मजबूर हुए. इसका वीडियो वायरल होने के बाद सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है.
दरअसल, सहारनपुर के डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर (बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया गया. राज्य स्तर की यह कबड्डी प्रतियोगिता 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक चली, जिसमें 17 टीमों ने हिस्सा लिया. यानी करीब 200 से अधिक लोगों की टीम आई हुई थी. इन लोगों का खाना टॉयलेट में बनवाया गया.
खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना बनाकर खिलाया गया और कच्चे चावल परोसे गए. इस पर क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना था कि जब खाना बनाया गया तो हलवाई के चावल खराब आ गए थे, उस चावल को फिंकवा दिया गया और दोबारा चावल बनवाया गया. हालांकि टॉयलेट में खाना बनवाने पर क्रीड़ाधिकारी ने अपनी अलग दलील दी.
क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि बारिश के कारण स्विमिंग पुल के बराबर में चेंजिंग रूम में खाने का सामान रखा गया था, क्योंकि स्टेडियम में चारों तरफ़ निर्माण कार्य चल रहा है, इस वजह से हमने स्विमिंग पुल के चेंजिंग रूम में खाना बनाने का इंतजाम किया था, जबकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खाना टॉयलेट में बन रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को जांच कर रिर्पोट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मोबाईल नम्बर पर इस मामले में बात की जाए और सबूत लेकर रिपोर्ट पेश की जाए.
इस बीच सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सहारनपुर में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडियों को खराब भोजन परोसने एवं टॉयलेट का उपयोग किचन के रूप में करने के मामले में खेल निदेशालय द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story