भारत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लूना भी हुआ शामिल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 Jan 2023 12:39 PM IST
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लूना भी हुआ शामिल, देखें वीडियो
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लूना भी शामिल हुआ। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक तस्वीर साझा कर लिखा, ' लूना भी यात्रा में शामिल हुआ।' और तस्वीर पर लिखा, 'हम्म्म..मुझे अपनी यात्रा में आमंत्रित करने में आपको सौ दिन से अधिक का समय लगा, लेकिन ठीक है..अब मैं यहां हूं। कुत्ते निस्संदेह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वे हमें बिना शर्त प्यार देते हैं, और यह भावना पारस्परिक है। प्रियंका ने इसी भाव से ये पोस्ट किया। इस तस्वीर में राहुल गांधी लूनो के गले में बंधा पट्टा अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और लूनो राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कदमताल कर रहा है।
राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अबतक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story