भारत

लंपी त्वचा रोग कहर बरपा रहा, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
27 Aug 2022 4:02 PM IST
लंपी त्वचा रोग कहर बरपा रहा, जानें पूरा अपडेट
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रुड़की: पशुओं में लंपी स्किन रोग नामक खतरनाक बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में लगभग ढाई सौ पशु लंपी स्किन रोग की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को इस रोग से संक्रमित 2 पशुओं की मौत भी हो गई हैं। तेजी से फैलते लंपी रोग को देखते हुए पशु चिकित्सका विभाग सतर्क हो गया हैं।

पशु चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्र भट्ट का कहना है कि जिस प्रकार इंसानों में कोरोना फैला था, उसी प्रकार अब पशुओं में भी एक संक्रामक बीमारी फैली है। उन्होंने बताया कि यह रोग गाय एवं भैंसों के विषाणु के संक्रमण से फैलता है। संक्रमण मच्छर, मक्खी तथा हवा के माध्यम से फैलता हैं।
स्वस्थ पशु जब संक्रमित पशु के संपर्क में आता हैं तो संक्रमण उनके अंदर भी आ जाता हैं। बीमारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया हैं। अभी तक 2000 पशुओं को वैक्सीन लगा दी गई हैं। अब वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story