
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
एक युवक और युवती को ऑनलाइन लूडो का खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया.
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में एक युवक और युवती को ऑनलाइन लूडो का खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया. फिर युवती बिहार से प्रतापगढ़ पहुंची और युवक से शादी भी रचा ली. पूरा मामला प्रतापगढ़ का है. जहां नवरात्रि की अष्टमी पर सोमवार को मां बेल्हा देवी मंदिर में भारी भीड़ के बीच अकेले पहुंचे युवक-युवती को शादी करते देख लोग हंगामा करने लगे.
पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो पता चला कि वह ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान नगर कोतवाली के युवक को दिल दे बैठी. उससे शादी करने वह बिहार से आई है. यह सुन वहां मौजूद भीड़ ने पहले हंगामा किया लेकिन जब फोन पर युवती की मां ने शादी की इजाजत दी तो वही लोग बिन बुलाए बाराती बन गए.
शहर के पास गोपालापुर में रहने वाला युवक ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर की युवती के संपर्क में आ गया. दोनों में बातचीत बढ़ी तो एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया. युवती अकेली मुजफ्फरपुर बिहार से प्रतापगढ़ आ गई. वह युवक के साथ सोमवार की दोपहर बेल्हा देवी पहुंच गई.
नवरात्र की अष्टमी और साप्ताहिक मेले का दिन होने से बेल्हा देवी धाम में भीड़ थी. मंदिर परिसर में शादी करने वाले युवक-युवती के साथ किसी रिश्तेदार या परिजन के नहीं होने से लोग उनसे पूछताछ करने लगे. इस दौरान पता चला कि युवक-युवती का धर्म अलग-अलग है. इस पर हंगामा शुरू हो गया.
मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए. पुलिस ने युवती से घरवालों का फोन नंबर मांगा. युवती के बताए नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो उधर से उसकी मां ने बात की. जब पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी यहां मंदिर में शादी कर रही है तो मां ने कोई ऐतराज नहीं जताया, बल्कि पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बालिग है और युवक से प्यार करती है.
महिला के इस जवाब ने पुलिस को भी चौंका दिया, क्योंकि अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद महिला ने बेटी की खुशी के लिए शादी की इजाजत दे दी. ऐसे में वहां मौजूद लोग भी शादी में बिन बुलाए बाराती बन गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





