भारत

लूडो की लत! पत्नी मकान मालिक से खुद को हारी, पति ने लगाई मदद की गुहार

jantaserishta.com
5 Dec 2022 12:36 PM IST
लूडो की लत! पत्नी मकान मालिक से खुद को हारी, पति ने लगाई मदद की गुहार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुलिस चौकी में कार्रवाई के लिए तहरीर दी.
प्रतापगढ़: महाभारत में जुए के फड़ पर द्रौपदी को दांव पर लगाने वाले पांडवों की कहानी काफी आम है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. शहर के कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला अपने मकान मालिक के साथ पति की गैर-मौजूदगी में लूडो खेलती रही और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया, और फिर मकान मालिक के सामने खुद को हार गई.
इस बात की जानकारी होने के बाद पीड़ित पति परदेश से लौटा तो दर-दर की ठोकरें खाने के बाद पुलिस चौकी में कार्रवाई के लिए तहरीर दी. साथ ही अपना एक बयान सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो कि अब वायरल हो गया है.
पीड़ित पति का दावा है कि वह देवकली (प्रतापगढ़) में किराए के मकान में रहता था. 6 माह पहले वह रोजी रोटी के सिलसिले में राजस्थान के जयपुर चला गया था और कमाई में से पेट काटकर पत्नी को पैसे भेजता रहा. उन्हीं पैसों को महिला अपने मकान मालिक के साथ जुए में उड़ाती रही. पैसे खत्म होने के बाद उसने खुद को भी दांव पर लगा दिया और खुद को हार गई.
इस बात की जानकारी जयपुर और दिल्ली में मजूदरी कर रहे पति को पत्नी ने ही फोन पर दी और कहा, ''मैं खुद को लूडो में हार गई हूं. आकर लिखा-पढ़ी कर लो. अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे.''
पीड़ित पति के मुताबिक, वह रामपुर बेल्हा का निवासी है. उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी. पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं. उसने बताया कि लूडो में हारने के बाद पत्नी अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है. मैंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story