पंजाब

न्यूजीलैंड में लुधियाना के युवक की हत्या, वारदात से घरवाले हैरान

1 Feb 2024 2:21 AM GMT
न्यूजीलैंड में लुधियाना के युवक की हत्या, वारदात से घरवाले हैरान
x

लुधियाना। न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में लुधियाना के गांव पमाल के नौजवान गुरप्रीत सिंह मल्ली की हत्या कर दी गई। परिवार को इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। गांव पमाल के सरपंच जगदीश सिंह जग्गी ने बताया कि मृतक गुरप्रीत का परिवार मूलरूप से अमृतसर से है। मृतक के पिता निशान सिंह पिछले …

लुधियाना। न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में लुधियाना के गांव पमाल के नौजवान गुरप्रीत सिंह मल्ली की हत्या कर दी गई। परिवार को इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। गांव पमाल के सरपंच जगदीश सिंह जग्गी ने बताया कि मृतक गुरप्रीत का परिवार मूलरूप से अमृतसर से है। मृतक के पिता निशान सिंह पिछले लंबे समय से उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह की सेवा निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था और वह पढ़ाई करने न्यूजीलैंड गया था। करीब आठ माह पहले वह अपनी शादी के बाद न्यूजीलैंड गया था। परिवार को मंगलवार रात को सोशल मीडिया से पता चला कि उनके बेटे की ऑकलैंड शहर में हत्या कर दी गई है। हत्या कैसे हुई और किसने की इसके बारे में परिवार को कुछ पता नहीं चल पाया है। वह लगातार इस बात का पता लगाने में जुटे हैं।

गुरप्रीत शादी के कुछ समय बाद यानी की आठ महीने पहले न्यूजीलैंड चला गया था। वह अपनी पत्नी को भी वहां बुलाने की तैयारी कर चुका था। छह फरवरी को गुरप्रीत की पत्नी को न्यूजीलैंड जाना था और उसकी टिकट भी हो चुकी थी। मगर जब परिवार को गुरप्रीत की मौत की खबर मिली तो सभी हैरान हो गए। मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता निशान सिंह वकीलों से सलाह करके न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि वह अपने बेटे की मौत का कारण जान सके और शव को भारत ला सके।

बहन बोली- मेरे भाई का शव मंगवा दें
भाई की मौत का पता चलते ही परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान मृतक के बहन अमनदीप कौर ने अपील करते कहा कि उसके भाई का शव भारत मंगवा कर उन्हें सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि अब वह तीन बहन रह गई हैं। उन्हें अंतिम बार उसका चेहरा तो दिखा दिया जाए। बहन अमनदीप कौर ने कहा उन्हें नहीं पता कि उसके भाई की हत्या क्यों की गई है, जबकि उसका भाई सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story