भारत

लुधियाना गैस कांड: बिहार के गया निवासी परिवार के 5 लोगों की मौत

jantaserishta.com
1 May 2023 10:44 AM IST
लुधियाना गैस कांड: बिहार के गया निवासी परिवार के 5 लोगों की मौत
x
पैतृक गांव में शोक और मातम छाया हुआ है।
पटना (आईएएनएस)| लुधियाना गैस त्रासदी में मारे गए 11 लोगों में से पांच बिहार के गया जिले के और एक ही परिवार के थे। उनके पैतृक गांव में शोक और मातम छाया हुआ है। मृतकों की पहचान डॉक्टर कविलाश शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा शर्मा, बेटी कल्पना शर्मा और बेटे अभय नारायण शर्मा और आर्यन शर्मा के रूप में हुई है। गया जिले के कोच प्रखंड के रहने वाले ये लोग वर्षो से लुधियाना में रह रहे थे।
उनका घर मिल्क बूथ से सटा हुआ है, जहां जहरीली गैस निकली और उनकी मौत हो गई। लुधियाना के ग्यासपुर औद्योगिक क्षेत्र में मिल्क बूथ से जहरीली गैस के रिसाव ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य अस्पताल में अपने जीवन के लिए जूझ रहे हैं। कविलाश शर्मा के परिजन शवों को लेने और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए लुधियाना जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story