भारत

रोहित वेमुला की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

jantaserishta.com
18 Jan 2023 9:39 AM IST
रोहित वेमुला की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
x
लखनऊ (आईएएनएस)| रोहित वेमुला की मौत के आठ साल बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में दो छात्र समूहों के बीच रोहित वेमुला की पुण्यतिथि मनाने के एक कार्यक्रम को लेकर झड़प हो गई। दोनों छात्र संगठनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हुई। हालांकि, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को अलग किया।
पीएचडी छात्र रोहित वेमुला ने छात्रावास से निकाले जाने के 12 दिन बाद 17 जनवरी, 2016 को अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगा ली।
वह हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निलंबित किए गए पांच शोधार्थियों में से एक थे। इन सभी पांचों पर एबीवीपी के एक छात्र नेता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।
रोहित की मृत्यु ने दलित छात्रों के साथ भेदभाव के मामले में पूरे भारत में व्यापक विरोध को जन्म दिया। अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े छात्र समूह आपस में भिड़ गए, जब एक समूह ने दूसरे पर दलित छात्र को अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story