भारत

Lucknow: कल (4 जून) को केन्द्र में बनेगी आईएनडीआई की सरकार: अखिलेश यादव

Admindelhi1
3 Jun 2024 5:00 PM IST
Lucknow: कल (4 जून) को केन्द्र में बनेगी आईएनडीआई की सरकार: अखिलेश यादव
x
जनता भाजपा के खिलाफ आंदोलित है: प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पूर्व लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने 'देश के नाम, सपा का पैगाम नाम' के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जनता ने खुद लड़ा है। जनता भाजपा के खिलाफ आंदोलित है। इस लोकसभा चुनाव में इंडी (आईएनडीआईए) गठबंधन जीतने जा रहा है।

इंडी की जीत देश की जनता की जीत है। जनता के आशीर्वाद से केन्द्र में आईएनडीआई की सरकार बनेगी।अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए से कहा कि बीजेपी ने जाति को जाति के साथ लड़वाया है। बीजेपी सरकार ने पेपर लीक करवाया, चुनावी बॉन्ड से भ्रष्टाचार किया। भाजपा ने देश को मंदी का शिकार बनाया।

महंगाई को कम नहीं किया।सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने पार्टी में अपराधियों को शामिल किया। किसानों के लिए तीन काले कानून लाई थी। किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। भाजपा ने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा ने जनता की जान को खतरे में डाला है। भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है। विकास के झूठे आंकड़े देकर जनता को ठगा है।

Next Story