भारत
लखनऊ: इस्तीफा देने वाले सपा विधायक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, दो दिन तक थे आमरण अनशन में
Rounak Dey
6 Nov 2021 2:58 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
लखनऊ के हजरतगंज गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक राकेश प्रताप सिंह को रात में पुलिस ने उठाया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्हें ड्रिप लगाई गई है।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने क्षेत्र की दो सड़कों का निर्माण नहीं कराए जाने से क्षुब्ध होकर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने दो दिन तक धरना दिया और फिर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
शुक्रवार शाम उनकी हालत बिगड़ गई। रात करीब 10:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और अनशन खत्म करने को कहा। लेकिन विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने रात करीब 1:00 बजे उन्हें जबरन उठाया और सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल में उन्होंने ड्रिप लगवाने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्हें जबरन ड्रिप लगाई गई। अभी वह बेहोशी की स्थिति में है।
Next Story





