भारत

अस्पताल में नाबालिग से रेप की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Nov 2022 9:49 AM IST
अस्पताल में नाबालिग से रेप की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला।
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ पुलिस ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में 11 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आई.पी. सिंह ने कहा कि आरोपी सत्येंद्र अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति को देख रहा था, जहां लड़की के पिता को भी भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि दोनों मरीज एक वार्ड साझा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लड़की का आरोप है कि आरोपी उसका पीछा शौचालय तक करता था, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपी भाग गए।
एसीपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़ और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने की प्राथमिकी दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story