भारत

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में एआई और साइबर सुरक्षा पर जोर

Admindelhi1
20 Feb 2025 3:52 PM IST
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में एआई और साइबर सुरक्षा पर जोर
x
"सरकार ने पेश किया ₹8.08 लाख करोड़ का बजट"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹8,08,736 करोड़ का बजट पेश किया। यह 2024-25 के बजट से 9.8% अधिक है।

विभिन्न क्षेत्रों में बजट आवंटन: वित्त मंत्री ने बताया कि बजट का 22% अवस्थापना विकास, 13% शिक्षा, 11% कृषि व संबद्ध सेवाओं, 6% स्वास्थ्य, और 4% सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए आवंटित किया गया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश को कृत्रिम मेधा (AI) का केंद्र बनाने के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी’ की स्थापना और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रांसलेशन पार्क’ की स्थापना की भी घोषणा की।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार: प्रदेश में प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ICT लैब और स्मार्ट क्लासेज की स्थापना पर कार्य किया जा रहा है।

राजकोषीय स्थिति में सुधार: वित्त मंत्री ने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में रखा गया है। राजकोषीय स्थिति 2014-2019 की अवधि में 37.0 से बढ़कर 2022-23 में 45.9 हो गई है। व्यय की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और 2018-2023 के बीच पूंजीगत व्यय कुल व्यय का 14.8% से 19.3% तक रहा।

बुनियादी ढांचे में विकास: उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क और रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इससे उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को अपने उत्पाद भारत और विदेशों के बाजारों तक भेजने में सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और आगामी महाकुंभ की तैयारियों का भी वित्त मंत्री ने अपने भाषण में जिक्र किया।

Next Story