भारत
कोर्ट में शूटआउट, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित
jantaserishta.com
9 Jun 2023 9:34 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में लखनऊ की एक अदालत के मेन गेट पर तैनात छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) उपेंद्र अग्रवाल ने पुष्टि की कि शुरूआती जांच में लापरवाही सामने आने के बाद छह कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया था।
अग्रवाल ने कहा, पुलिसकर्मी अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की तलाशी लेने में लापरवाही बरतने के आरोपी है। निलंबित होने वालों में हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, मोहम्मद खालिद, अनिल सिंह, सुनील श्रीवास्तव और कांस्टेबल धर्मेद्र और निधि देवी हैं।
हमलावर विजय यादव ने तमंचा लेकर कोर्ट परिसर में प्रवेश किया था और कोर्ट रूम में ही वारदात को अंजाम दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया, पुराने उच्च न्यायालय परिसर (अब लखनऊ जिला अदालत परिसर का हिस्सा) में मेन गेट पर सही जांच और तलाशी नहीं होने के चलते संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या कर दी गई और कुछ अन्य घायल हो गए।
Tagsलखनऊ कोर्ट शूटआउटकोर्ट शूटआउटलखनऊलखनऊ पुलिसlucknow court shootoutcourt shootoutlucknowlucknow police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





