भारत

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर अपने मंत्रियों के साथ बैठक की

Admindelhi1
2 July 2024 11:23 AM GMT
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर अपने मंत्रियों के साथ बैठक की
x
बैठक से ओमप्रकाश राजभर को दूर रखा गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर Chief Minister Yogi Adityanath ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में दस विधानसभा पर 16 मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने लगाया। उपचुनाव को लेकर हुई बैठक में तमाम मंत्रियों को देखा गया लेकिन ओमप्रकाश राजभर को इस महत्वपूर्ण बैठक से दूर रखा गया।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के MLA Bedi Ram के पेपर लीक मामले में नाम आने के बाद से पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर चुप है। बेदी राम पर चुप्पी को ही मुख्यमंत्री के चुनावी बैठक से उन्हें दूर रखने का कारण बताया जा रहा है।

इससे पहले बेदी राम की पैरवी लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह से ओमप्रकाश राजभर मिले थे। राजभर ने बेदी राम को बचाने की गुहार लगायी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित हो। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी है और अच्छे छवि वाले अपने मंत्रियों को एक-एक सीट पर मंथन और फोकस रखने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस बैठक से दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को भी दूर रखा गया है।

Next Story