भारत

छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को किया गया बर्खास्त

jantaserishta.com
3 April 2023 9:50 AM IST
छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को किया गया बर्खास्त
x

DEMO PIC 

लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की बीसीए की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक गेस्ट फैकल्टी को बर्खास्त कर दिया है। छात्रा के पिता ने रविवार को जानकीपुरम थाने में मामला दर्ज कराया। एफआईआर कॉपी मिलते ही एलयू ने गेस्ट फैकल्टी को निकाल दिया।
छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिक्षक ने छात्रा को किसी जरूरी शैक्षणिक कार्य के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज क्रॉस-सेक्शन में आने के लिए कहा था।
जब वह मौके पर पहुंची, तो उसने पाया कि शिक्षक एक कार में उसका इंतजार कर रहा था। वह शैक्षणिक कार्य के बारे में उससे चर्चा करने लगी, तो उसने उसे कार के अंदर बैठने के लिए कहा।
शिक्षक उसे परिसर में ले जाने के बजाय कार को एक दुकान पर ले गया, जहां से उसने शराब खरीदी और उसे अपने साथ पीने के लिए मजबूर करने लगा।
उसने उनकी बेटी को अनुचित तरीके से छुआ और अपनी गोद में बैठने के लिए कहा। उसे कार ड्राइव करने के लिए सिखाने की पेशकश की।
भयभीत लड़की ने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी। जैसे ही उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, वह कार से बाहर निकल गई, जबकि शिक्षक भीड़ को देखकर भाग गया।
एलयू के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा, हम केवल अपने स्थायी फैकल्टी के खिलाफ जांच का आदेश दे सकते हैं, चूंकि आरोपी गेस्ट फैकल्टी था, इसलिए हमने उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story