लेफ्टिनेंट साक्षी आत्महत्या मामला: सेना के अस्पताल में थी तैनात, आरोपी पति स्क्वाड्रन लीडर अरेस्ट, जाने पूरा मामला

अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले में सेना के अस्पताल में बतौर लेफ्टिनेंट पद पर तैनात साक्षी सुसाइड मामले (Sakshi Suicide Sase) में पुलिस ने आरोपी मृतका के पति अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन में तैनात स्क्वाड्रन लीडर नवनीत शर्मा को गिरफ्तार (Squadron Leader Navneet Sharma arrested) कर लिया है. पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बाकी के तीन आरिपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृतका साक्षी के भाई का कहना है कि पुलिस ने बाकी आरोपियों को अभी तक गिरप्तार नहीं किया. वहीं, मृतका के पति नवनीत शर्मा का कहना है कि मायके वाले पहले तो कभी बातचीत भी नहीं करते थे. साक्षी ने आत्महत्या की इसके लिए मायके वाले ही जिम्मेदार हैं. पुलिस ने आरोपी नवनीत शर्मा को कोर्ट में पेश किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





