भारत

उपराज्यपाल का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
15 Sept 2022 8:08 AM IST
उपराज्यपाल का बड़ा फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

दो थाना प्रभारी सहित पुलिस के पांच कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 2018 में ड्यूटी के निर्वहन में गंभीर चूक और कदाचार के एक प्रकरण में दो थाना प्रभारी सहित दिल्ली पुलिस के पांच कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस शिकायत प्राधिकरण (पीसीए) ने मामले की गहन जांच के बाद पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की थी। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी उनमें एक सहायक उप-निरीक्षक और दो उप-निरीक्षक शामिल हैं।अधिकारी ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मियों ने पीसीए के समक्ष अपने बयान में स्वयं अपनी चूक और कदाचार को स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि आठ दिसंबर, 2018 को पीड़ित मूसा पर दो व्यक्तियों फरीद और शान अली ने हमला किया था। 30 दिसंबर 2018 को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया, असमा बीबी (मूसा की बहन) द्वारा 15 जनवरी, 2019 को पुलिस शिकायत प्राधिकरण (पीसीए) में एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि उनके बेटे हसरत द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में की गई फोन कॉल को पुलिसकर्मी ने अनसुना किया था। पुलिसकर्मी ने न तो पीड़ित की चिकित्सकीय जांच की और न ही आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
उन्होंने बताया,पुलिस ने इस मामले के संबध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके अलावा उक्त घटना से संबंधित मामले को देखने वाले पुलिसकर्मियों ने इसे पूरी तरह से नज़रअंदाज किया। अधिकारी ने बताया, उपराज्यपाल ने अपने आदेश में कहा है कि पुलिस शिकायत प्राधिकरण की सिफारिश स्वीकार करते हुए दिल्ली पुलिस को नियमानुसार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया जाता है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story