
x
IPL 2026
Delhi दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। टीम ने तेज रन गति बनाए रखी है, लेकिन कप्तान Rishabh Pant का विकेट गिरने से LSG को बड़ा झटका लगा है। पंत 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें Yuzvendra Chahal ने अपनी फिरकी में फंसाया। चहल की गेंद पर पंत बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके और बाउंड्री पर Marco Jansen ने आसान कैच पकड़ लिया। इससे पहले पंत ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और जॉश इंग्लिस के साथ अहम साझेदारी निभाई। दूसरी ओर Josh Inglis शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन बना लिए हैं, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। इंग्लिस लगातार पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए हुए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 170 से ऊपर बनी हुई है।
चहल ने पंजाब किंग्स के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और LSG की रन गति पर काफी हद तक नियंत्रण रखा। वहीं शशांक सिंह ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1.1 ओवर में सिर्फ 8 रन दिए। आयुष बदोनी के बाद पंत का विकेट गिरने से अब LSG की जिम्मेदारी इंग्लिस और नए बल्लेबाज अब्दुल समद पर आ गई है। टीम की कोशिश आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।
Next Story





