भारत

LPU: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जमकर प्रदर्शन, छात्र ने दी जान

jantaserishta.com
21 Sept 2022 8:34 AM IST
LPU: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जमकर प्रदर्शन, छात्र ने दी जान
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे कई कारणों के बारे में लिखा है.
जालंधर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद अब पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में मंगलवार रात छात्रों के जमकर प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि यहां एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली. छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे कई कारणों के बारे में लिखा है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मामले की जांच जारी है. मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. उधर, एसडीएम फगवाड़ा ने कहा यह दुखदाई घटना है. उन्होंने अपील की है लवली यूनिवर्सिटी के छात्रों से किसी प्रकार की अफवाह ना फैलाई जाए और ना उस पर यकीन किया जाए. उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों से यह भी अपील की कि वे शांति बनाए रखें.


उधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके कहा, ''मृतक के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें खुदकुशी की वजह निजी कारणो को बताया गया है. यूनिवर्सिटी जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story