भारत

LPG टैंकर शिवालिक भारत पहुंचा, एलपीजी गैस की बड़ी खेप आने से बड़ी खुशखबरी, VIDEO

jantaserishta.com
16 March 2026 5:26 PM IST
LPG टैंकर शिवालिक भारत पहुंचा, एलपीजी गैस की बड़ी खेप आने से बड़ी खुशखबरी, VIDEO
x
Strait of Hormuz पार कर आया ‘शिवालिक’

नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है। यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा।

शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज है।
शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसके कल पहुंचने की संभावना है। वहीं जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और इसके भी कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।

90 भारतीय नागरिक ईरान से जमीन के रास्ते अजरबैजान पहुंचे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारे करीब 90 नागरिक ईरान से जमीन के रास्ते अजरबैजान पहुंचे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मदद की। दूतावास ने उन्हें वीजा दिलाने और जरूरी इमिग्रेशन औपचारिकताएं पूरी कराने में सहयोग किया।”
उन्होंने कहा, “जिन 550 लोगों के ईरान से आर्मेनिया पहुंचने की बात मैंने पहले बताई थी, उनमें 284 लोग ऐसे हैं जो ईरान तीर्थ यात्रा पर गए थे। ये लोग फिलहाल इन दोनों देशों में हैं। इनमें से कुछ भारत लौट चुके हैं और बाकी लोग अगले कुछ दिनों में लौट आएंगे।”
रणधीर जायसवाल ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास सभी कठिन हालात के बावजूद पूरी तरह काम कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में दूतावास ने तेहरान के बाहर मौजूद भारतीय छात्रों को भी ज्यादा सुरक्षित शहरों में पहुंचाने में मदद की है।
इजराइल बोला- पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई का प्लेन तबाह किया
इजराइली वायुसेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक कर एक विमान को तबाह कर दिया। इजराइल के मुताबिक इस प्लेन का इस्तेमाल ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई, सीनियर अधिकारी और सेना के कुछ सदस्य करते थे।
इजराइली एयर फोर्स का कहना है कि इस विमान का उपयोग सैन्य खरीद से जुड़े कामों और सहयोगी देशों के साथ संबंधों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में किया जाता था। इजराइल के अनुसार इस विमान के नष्ट होने से ईरान के नेतृत्व और उसके सहयोगी देशों के बीच सैन्य तालमेल और रणनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।
ग्रोक ने नेतन्याहू के वीडियो को ‘डीपफेक’ बताया
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक कॉफी पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ लोग इसे AI से बना ‘डीपफेक’ बता रहे हैं। वीडियो में नेतन्याहू एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते नजर आते हैं। यह वीडियो उस वक्त सामने आया जब सोशल मीडिया पर उनके मरने की अफवाहें फैल रही थीं।
X के AI चैटबॉट ग्रोक ने भी एक यूजर के सवाल पर इसे AI से बना वीडियो बताया। हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि नेतन्याहू पूरी तरह ठीक हैं और उनकी मौत की खबरें फेक हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story