भारत

भारत में एलपीजी गैस के दामों ने छुआ आसमान, दुनिया की सबसे महंगी LPG गैस यहां

jantaserishta.com
8 April 2022 10:39 PM IST
भारत में एलपीजी गैस के दामों ने छुआ आसमान, दुनिया की सबसे महंगी LPG गैस यहां
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारत में लगातार महंगाई बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों ने आम-आदमी की कमर तोड़ दी है. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय भारत में दुनिया की सबसे महंगी LPG गैस बिक रही है. वहीं, पेट्रोल के मामले में हम तीसरे और डीजल के मामले में 8वें पायदान पर हैं.

भारतीय करेंसी यानी रुपये की पर्चेजिंग पॉवर के हिसाब से देखें तो भारत में प्रति किलोग्राम LPG का मूल्‍य सबसे ज्‍यादा है. पर्चेजिंग पॉवर के हिसाब से एलपीजी 3.5 डॉलर प्रति किलोग्राम के भाव है, जबकि लोगों की प्रतिदिन की आय का 15.6 फीसदी हिस्‍सा इस पर खर्च हो रहा है. प्रति व्‍यक्ति की रोजाना आमदनी में से इतना बड़ा हिस्‍सा अन्‍य किसी देश में खर्च नहीं हो रहा है.
पर्चेजिंग पॉवर के हिसाब से भारत के बाद तुर्की, फिजी, मेलडोवा और फिर यूक्रेन का नंबर आता है. स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा और यूके में एलपीजी गैस की कीमत लोगों की पर्चेजिंग पावर की तुलना में बहुत कम है.
इसके अलावा पर्चेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से भारत में 1 लीटर पेट्रोल का भाव करीब $1.5 होता है. अमेरिका में 1.5 डॉलर की कीमत में बहुत कम सामान खरीदा जा सकता है क्योंकि वहां लोगों की औसत आमदनी बहुत अधिक है. भारत में 120 रुपये में काफी सामान खरीदा जा सकता है. प्रति व्‍यक्ति की रोजाना आय का करीब 23.5 फीसदी हिस्‍सा प्रति लीटर पेट्रोल खरीदने पर खर्च हो रहा है. भारत से आगे उसके दोनों पड़ोसी देश हैं. नेपाल में पेट्रोल पर रोजाना कमाई का 38.2 फीसदी हिस्‍सा खर्च करना पड़ रहा जबकि पाकिस्‍तान में 23.8 फीसदी हिस्‍सा पेट्रोल की खरीद पर जा रहा.
इसी तरह भारत में डीजल के दाम भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार चले गए हैं. ऐसे में यहां रोजाना इनकम का 20.9 फीसदी हिस्‍सा इसकी खरीद पर जाता है. भातर से आगे नेपाल 34 फीसदी, पाकिस्‍तान 22.8 फीसदी जैसे सात देश हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story