भारत

LPG सिलेंडर के दाम घटे, चेक करें कितने रुपए की हुई गिरावट

Nilmani Pal
1 Jun 2023 1:22 AM GMT
LPG सिलेंडर के दाम घटे, चेक करें कितने रुपए की हुई गिरावट
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas) बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट (LPG Latest Rate) अपडेट कर दी हैं। आज यानी 1 जून को LPG सिलेंडर सस्ता हो गया। यह बदलाव केवल कॉमर्शिय सिलेंडर में हुआ है। बता दें एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज एक बार फिर कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता हो कर 1773 रुपये पर आ गया है। एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है।

19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपये में बिक रहा है। आज यानी 1 जून से कोलकता में 1875.50, मुंबई में 1725 और चेन्न्ई में 1937 रुपये को मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर में आज 83.50 रुपये की और राहत मिल गई है। कोलकाता में सिलेंडर 85 रुपये सस्ता होकर अब 1960.50 रुपये से 1875.50 रुपये पर आ गया है। मुंबई में 1808.5 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये पर आ गया है। जबकि, चेन्नई में 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपये पर आ गया है।

आज इस रेट पर बिक रहे घरेलू सिलेंडर

लेह 1340

आईजोल 1260

भोपाल 1108.5

जयपुर 1106.5

बेंगलुरू 1105.5

दिल्ली 1103

मुंबई 1102.5

श्रीनगर १२१९

पटना 1201

कन्या कुमारी 1187

अंडमान 1179

रांची 1160.5

देहरादून 1122

चेन्नई 1118.5

आगरा 1115.5

चंडीगढ़ 1112.5

विशाखापट्टनम 1111

अहमदाबाद 1110

शिमला 1147.5

डिब्रूगढ़ 1145

लखनऊ 1140.5

उदयपुर 1134.5

इंदौर 1131

कोलकाता 1129

Next Story