भारत

LPG सिलेंडर सस्ता हुआ, देने होंगे अब 100 रुपए कम

Nilmani Pal
1 Aug 2023 6:58 AM IST
LPG सिलेंडर सस्ता हुआ, देने होंगे अब 100 रुपए कम
x
बड़ी खबर

राहत की खबर. सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त से एलपीजी की कीमतों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1680 रुपये है। इससे पहले 4 जुलाई 2023 को इस तरह के सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।

कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1802.50 रुपये हैं। वहीं, मुंबई में यह 1640.50 रुपये पर बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1852.50 रुपये है। आपको बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर 19 किलोग्राम के होते हैं।

वहीं, घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 1103 रुपये पर बिक रहा है। इस सिलेंडर के दाम में आखिरी बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। इसके पहले जुलाई 2022 में कीमतों में बदलाव देखा गया था। तब देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1053 रुपये थे, जो अब 1103 रुपये है।


Next Story