LPG कंपोजिट सिलेंडर की हुई शुरुआत, लोहे के सिलेंडर से है अधिक सुरक्षित

उत्तर प्रदेश। आगरा में LPG कंपोजिट सिलेंडर की शुरुआत हुई। इंडियन ऑयल LPG वितरक अभिषेक पुद्धार ने बताया, "इसकी बॉडी कंपोजिट है जिसकी वजह से लोग गैस भी देख सकेंगे। यह लोहे के सिलेंडर से अधिक सुरक्षित है और यह वजन में हल्का भी है। ग्राहकों को यह पसंद आ रहा है।"
अगर आप भी इस दिवाली आकर्षक और हल्के दिखने वाले कंपोजिट सिलेंडरको अपने घर लाना चाहते हैं तो आप A-12 शॉपिंग आरकेड,सदर बाजार में स्थित आगरा गैस कंपनी.इंडेन डिसटीब्यूटर अभिषेक कुमार से संपर्क कर सकते हैं.साथ ही दिए गए नंबरों पर आप फोन के माध्यम से जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. मोबाइल नंबर :9719417480, 7599110372.
अगर आप अभी सिलेंडर अपने घर लाना चाहते हैं तो आपको ₹8720 दो सिलेंडरों के लिए खर्च करने होंगे.इनमें गैस भी भरी होगी. अगर आप एक भरा हुआ सिलेंडर लाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 4609 रुपये खर्च करने होंगे.जिस तरह से साधारण एलपीजी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती है ,ठीक उसी तरह से इस गैस सिलेंडर की भी होम डिलीवरी होती है.इनमें 5 किलो 10 किलो दोनों साइज के गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और हां सबसे खास बात आप अपने लोहे वाले एलपीजी गैस सिलेंडर को अपनी गैस एजेंसी पर वापस करके सिक्योरिटी मनी वापस पा सकते हैं.