
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछली शाम कम तीव्रता का भूकंप आया जिसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के आंकड़ों में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर में कल रात 10.07 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र रियासी जिले में कटरा से 89 किलोमीटर पूर्व में था।
भूकंप के निर्देशांक 33.03 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.89 डिग्री पूर्व देशांतर थे। यह पृथ्वी के अंदर 25 किलोमीटर की गहराई में हुआ।
कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ वर्षो में भूकंप ने तबाही मचाई है। 8 अक्टूबर, 2005 को जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक सीमा के दोनों किनारों पर आए भूकंप में 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर भूकंपभूकंपJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir EarthquakeEarthquake
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





