भारत

शादीशुदा महिला से प्यार करना भारी पड़ा, युवक के साथ बर्बरता और अमानवीयता की सारी हदें पार

jantaserishta.com
21 March 2024 8:18 AM IST
शादीशुदा महिला से प्यार करना भारी पड़ा, युवक के साथ बर्बरता और अमानवीयता की सारी हदें पार
x
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां युवक को अपने ही समाज की शादीशुदा महिला से प्यार करना भारी पड़ गया. महिला अपने बच्चों को छोड़कर शादीशुदा प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इसके बाद उसके परिजनों दोनों को पकड़ा फिर युवक के साथ शुरू हुई कभी ना भूलने वाली बर्बरता.
महिला के ससुराल वालों ने अपने समाज के लोगों के साथ मिलकर युवक को जमकर पीटा. इस दौरान उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई, सिर मुंडवाया, आधी मूंछ काटी और पेशाब पिलाया. यह वायरल वीडियो चार-पांच दिन पहले का बताया जा रहा है. घटना के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बंजारा समाज के शादीशुदा युवक जितेंद्र सिंह को अपने ही समाज की दो बच्चों की मां से प्रेम हो गया. कुछ दिनों पहले दोनों राजस्थान भाग गए थे. जब महिला के ससुराल वालों को उनके राजस्थान में रहने का पता चला तो दोनों वहां से पकड़कर भाटपचलाना लाया गया.
इसके बाद दोनों को जमकर पीटा इतना ही नहीं प्रेमिका से भी युवक को चप्पलों से पिटवाया, जूते-चप्पलों की माला पहनाई. इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक को बोतल में भरकर पेशाब भी पिलाया. मौजूद लोगों ने इस हरकत का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस मामले पर एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन, अभी इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है. लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story